क्या BJP को मिलेगा ‘अमर’ का साथ ?
राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी अमर सिंह को लेकर एक बार फिर से राजनीति जगत में हलचल तेज हो गई है…समाजवादी पार्टी में लम्बी पारी और फिर अपनी पार्टी का गठन करने के बाद…सियासी जगत मेंं ऐसी अटकलें हैं कि अमर सिंह केंद्र और कई राज्यों की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं…हालांकि अभी इस खबर पर ना तो अमर सिंह की तरफ से और ना ही समाजवादी पार्टी की तरफ से आधिकारिक मुहर लगी है…लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर यही है कि बहुत जल्द अमर सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं…गौरतलब है कि पूर्व सांसद अमर सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ से मुलाकात की थी…और इसी मुलाकात को देखते हुए राजनीतिक गलियारे में ये चर्चा जोर पकड़ने लगी…बताया जा रहा है कि अमर सिंह को बीजेपी में शामिल कर सत्ताधारी पार्टी अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहती है.

