जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को चिन्हित ग्राम पंचायतों में वृक्ष लगाने के दिये निर्देश
मऊ। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि वृक्षारोपण हमे प्रदूषण मुक्त जीवन प्रदान करता है वृक्ष हमारें जीवन का एक अमूल्य हिस्सा है इससे हमारे जीवन को शुद्ध वातावरण मिलता है हमे अनेको प्रकार की बिमारियों से बचाता है इसलिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना चाहिए।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को चिन्हित ग्राम पंचायतों में वृक्ष लगाने के निर्देश दिये। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि आपके पास प्रर्याप्त मात्रा में जमीन है सभी जगहों का चिन्हांकन कर वृक्षारोपण की प्रक्रिया को पूर्ण कर लें तथा सिंंचाई विभाग को 11300 के वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया आपके पास भी प्रर्याप्त मात्रा में जमीन है नहरेंं है सभी चिन्हित जगहों पर वृक्षारोपण कराये तथा वृक्षारोपण के साथ उसकी सुरक्षा भी करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी सरकारी एवं नर्सरी विद्यालयों के एक बच्चों के प्रति एक वृक्ष लगवायें। इसके अलावा लेखपालों को भी ग्राम सभा की जमीनों पर वृक्षारोपण करवाने के निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर बैठक में जितने विभाग के कर्मचारी अनुपस्थित थे उनका एक दिन का वेतन रोकन और उनपर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्राधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

