अपना जिला

मऊ में वाहन चोरों की आई शामत

मऊ पुलिस की कोशिशें एक बार फिर से रंग लाई हैं…और पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है…जिले की पुलिस ने जांच अभियान में इस गिरोह के 2 शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा है…और उनके पास से चोरी की 11 मोटरसाइकलें बरामद की हैं…ये अर्न्तजनपदीय गिरोह वाहन चोरी के कई मामलों को अंजाम दे चुका था…पुलिस लगातार वाहन चोरी के मामलों की जांच में जुटी थी…जिसमें आखिरकार पुलिस को कामयाबी हाथ लग ही गई…फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है…ताकि उनसे जुड़े बाकी लोगों की तलाश की जा सके…और वाहन चोरी की गुत्थी को सुलझाई जा सके.

 

जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम द्वितीय व थाना घोसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर कि नंदवासराय की तरफ से घोसी की तरफ दो मोटरसाईकिल पर सवार चार व्यक्ति जो चोरी की मोटरसाईकिल लिये हैं जिसको बेचने के लिये मधुबन की ओर जाने वाले है, इस सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटरसाईकिल पर चार व्यक्ति सवार आते दिखायी दिये कि नजदीक आने पर पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल पीछे मोड़कर भागना चाहे कि आपस में लड़कर गिर गये तथा सवार दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहें। इस दौरान दोनों वाहन चालकों को दौड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उक्त अभियुक्तों द्वारा उक्त दोनों वाहन को चोरी को होना बताया गया तथा कड़ाई से पूछताछ करने तथा निशानदेही पर भिखारीपुर रामसिंह के घर से चोरी की 05 अन्य मोटरसाईकिल एवं उक्त रामसिंह (दुकानदार) की दुकान से चोरी की ही 04 अन्य मोटरसाईकिल बरामद करते हुये चोरी की कुल 11 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध अर्न्तगत धारा 41/411, 412, 413, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
उल्लेखनीय है कि बरामद वाहनों में 05 मोटरसाईकिल चोरी के अभियोग में वेरीफाई हुयी हैं जिसमें से थाना कोतवाली मऊ से 02, थाना घोसी मऊ से 01, जनपद आजमगढ़ से 01 व जनपद गाजीपुर से 01।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1. दिनेश चौहान पुत्र हरिनरायन निवासी कुचहरा थाना घोसी जनपद मऊ।
2. लक्ष्मण कुमार पुत्र फुलचन्द निवासी नदवासराय थाना घोसी जनपद मऊ।

बरामदगी-
1. हीरो स्प्लेण्डर (यूपी 54 सी 2041)।
2. हीरो एचएफ डिलक्स (यूपी 54 क्यू 4510)।
3. पैशन प्लस (नम्बर अस्पष्ट)।
4. सुजुकी मैक्स 100 (यूपी 50 एच 5131)।
5. हीरो ग्लैमर (यूपी 54 एन 7236)।
6. बजाज एवेंजर (यूपी 11 एल 8915)।
7. हीरो स्प्लेंडर (बिना नम्बर)।
8. पैशन प्रो (यूपी 54 वी 4143)।
9. हीरो एचएफ डिलक्स (यूपी 54 आर 9011)।
10. पैशन प्रो (बिना नम्बर)।
11. सीबीजेड एक्स्ट्रीम (नम्बर अस्प्ष्ट)।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
1. परमान्द मिश्रा (प्रभारी निरीक्षक थाना घोसी),2. एसएसआई रमेशचन्द यादव(थाना घोसी),3. उप निरीक्षक बी0के0 सिंह,4. उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह,5. उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह (थाना घोसी),6. उप निरीक्षक सविन्द्र राय (थाना घोसी),7. एचसीपी सेनापति सिंह(स्वाट टीम द्वितीय),8.आरक्षी सुशील यादव(स्वाट टीम द्वितीय),9.अजय यादव (स्वाट टीम द्वितीय),10. विवेक पाण्डेय (स्वाट टीम द्वितीय),11. नीरज शर्मा (स्वाट टीम द्वितीय),12. अविनाश वर्मा (सर्विलांस सेल),13. शैलेन्द्र कन्नौजिया(सर्विलांस सेल),14. आरक्षी चालक शत्रुघ्न यादव,15.आरक्षी अतुल प्रताप सिंह (थाना घोसी),16. धर्मेन्द्र बिन्द (थाना घोसी),17. आशुतोष सिंह (थाना घोसी),18. आरक्षी चालक रमेश राय (थाना घोसी)।

गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *