डीएवी में जनपद स्तरीय ”औद्योगिक क्रांति, क्या हम तैयार हैं” विषयक संगोष्ठी का आयोजन
● डीएवी इंटर कॉलेज के अविकल पांडेय प्रथम तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कुमारी राघवी यादव द्वितीय व ए एल नोमानी इंटर कॉलेज के अमित यादव तृतीय स्थान पाए
मऊ। डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के सभागार में मंगलवार को जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का विषय ”औद्योगिक क्रांति क्या हम तैयार हैं ? ” था। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने शानदार प्रस्तुति की एवं अपने विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ रामनिवास राय, डॉ गोपाल शर्मा सेवानिवृत्त अध्यापक डी सी एस के पीजी कॉलेज मऊ, सत्यनारायण दुबे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामपुर खजनी गोरखपुर ने निभाई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी, ऋषिकेश पांडेय, अरविंद कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, भीष्म यादव, सूर्यनाथ यादव, अनिल कुमार विमल, बृजेश कुमार राय, मुनेंद्र सिंह, शैलेंद्र यादव, सुमित राय, अरविंद कुमार, राम सागर वर्मा, श्रीमती प्रसूनलता सिंह ,अर्चना गुप्ता ,डॉक्टर कंचनलता पांडेय, शरद पांडेय,विवेक कुमार शुक्ल सहित समस्त शिक्षक एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।
जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के अविकल पांडेय प्रथम तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुमारी राघवी यादव द्वितीय व ए एल नोमानी इंटर कॉलेज मऊ के अमित यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियोंं को डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने बधाई देते हुुए कहा कहा की वेे निरंतर तरक्की करें तथा अन्य शामिल प्रतिभागियों को कड़ी मेहनत करने के लिए कहा। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

