भड़ास4मीडिया के संस्थापक एवं संपादक यशवंत सिंह मार्ग दुर्घटना में घायल
गाजीपुर। भड़ास4मीडिया के संस्थापक एवं संपादक यशवंत सिंह सोमवार को गाजीपुर जनपद में एक मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनकी स्कूटी को एक कार वाले ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद वे बाल-बाल बचे गये। हेलमेट उनके लिए वरदान साबित हुआ। उन्हें गंभीर चोट आयी है। उनके घायल होने की समाचार मिलते हैं उनके उनका कुशलक्षेम पूछने वालों का मोबाइल पर तांता लगा रहा। उधर गाजीपुर सहित गांव के लोग जैसे ही वरिष्ठ पत्रकार यशवंत सिंह के घायल होने का खबर सुनें अस्पताल पंहुच उनका कुशल क्षेम पूछे।
यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से…
चोटें इतनी मिली हैं कि इसकी आदत-सी हो गई है। सो, कोई नई चोट आतंकित नहीं करती, हदस पैदा नहीं करती। कल रात स्कूटी को एक कार वाले ने उड़ा दिया। हेलमेट ने 90 फीसदी रक्षा की। ये बाकी चोट हवा में दो तीन कलाबाजी खाकर लुढ़कते हुए घिसटने से दर्ज हुई। ज्यादा नहीं, पांच छह टांके लगे हैं। शरीर भर में पंद्रह सोलह जख्म हैं। दुर्घटना के फौरन बाद ऑटो लेकर अकेले ही ग़ाज़ीपुर जिला अस्पताल पहुंचा तो देखा कि दोस्त मित्र भाई सब जमे हुए हैं। फिर मुझे कुछ न कहना- करना पड़ा। केवल आंखें बंद किए रहा। इंजेक्शन, टांके, ड्रेसिंग महसूसता रहा।
पहली तस्वीर दुर्घटना से ठीक 10 मिनट पहले की है।
बिल्कुल नए हेलमेट की हालत देखिए।
आज सुबह से हल्दी दूध, अनार जूस, मूंग खिचड़ी का सेवन कर लिया। एनर्जेटिक फील कर रहा। ना जाने क्यों जख्मों-चोटों से मोहब्बत सी हो गई है। ये होते हैं तो खुद के वजूद का एहसास होता है। वरना लोग जन्मते मरते हैं, पर कभी चैन से जख्मी होकर नहीं जी पाते!

