खास-मेहमानचर्चा में

मऊ रोटी बैंक ने मनाया 50वां सप्ताह, कहा मंजिल अभी बाकी है

मऊ । मन में भाव समाज सेवा की हो और मुट्ठी भर लोगों को इकट्ठा कर समाज सेवा के लिए निकल पड़े युवाओं के पीछे जब उसी समाज सेवा के कार्य में भीड़ इकट्ठा हो जाए और कारवां चल पड़े तो इसका मतलब साफ है कि समाज सेवा समाज के हित में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। कुछ युवाओं की टोली ने मऊ रोटी बैंक की स्थापना शायद इसी उद्देश्य और लक्ष्य के साथ किया थाऔर आज मन में कुछ नया कर गुजरने का जज्बा पाले उन युवाओं का जुनून जब शनै:-शनै: मंजिल की ओर बढ़ रहा है तो फक्र होना लाजमी है। मऊ रोटी बैंक के 50 वां सप्ताह के अवसर पर संस्था के प्रबंधक अमरनाथ मद्धेशिया ने कहा कि सेवा से बढ़ कर कोई धर्म नहीं रोटी से बढ़ कर कोई चीज नहीं। उन्होंने कहा कि रोटी बैंक के शानदार सफलता पूर्वक 50वां सप्ताह पूरा होने पर वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे रोटी बैंक के एक एक कार्यकर्ता और दानदाता का सहयोग है। रोटी बैंक के अध्यक्ष अभिषेक मद्धेशिया ने बताया कि आज हमारा रोटी बैंक का आप सभी सम्मानित सदस्यों व आम जनमानस के सहयोग से इस मुकाम तक पहुंचा इसके लिए उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की रोटी बैंक का एक-एक कार्यकर्ता काफी खुश है लेकिन मंजिल अभी बाकी है। रोटी बैंक के संदीप बरनवाल ने कहा कि आज इस खास मौके पर सभी सदस्यों ने अपने हाथों से भोजन बनाया फ़िर सदर अस्पताल में वितरित किया गया रोटी बैंक के गामा यादव ने बताया कि स्टेशन पर भोजन देते वक़्त एक ऐसी महिला से मुलाकात हुई जो सुबह से भूखी थी और पैसे के अभाव से भोजन नहीं कर सकी थी क्योंकि उसकी बहू फातिमा हॉस्पिटल में भर्ती थीं व अपने घर वापस जा रही थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेश सिंह जी रहे इस मौके पर मुख्य रूप से धनेश शर्मा, संजय मद्धेशिया, गुड्डु गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय, रवि मद्धेशिया, मनीष गुप्ता, दीपक मद्धेशिया, आदेश श्रीवास्तव, पुनीत बरनवाल, अमित जायसवाल, जितेन्द्र चौहान, आर्या, आर्यन, अमित चौरसिया आदि मौजूद रहे।

मऊ रोटी बैंक टीम के सभी सदस्यों पदाधिकारियों एवं दानदाताओं को इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए अपना मऊ टीम की तरफ से हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *