खास-मेहमानचर्चा में

इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप के लिए डॉ सलीम अमेरिका रवाना

■ अमेरिकी सरकार द्वारा चयन की सूचना मिलते ही खुशी की लहर

मऊ । जिले के घोसी तहसील अंतर्गत रघौली ग्राम के निवासी डॉक्टर सलीम मोहम्मद खान पुत्र मो. सुहेल खान ने जनपद का नाम रौशन किया है। डॉक्टर सलीम मोहम्मद खान का अमेरिका की सरकार द्वारा आयोजित इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम में प्रतिभाग हेतु चयन किया गया है। डॉक्टर सलीम मोहम्मद खान के चयन की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गया। संभ्रांत नागरिकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
बताते चलें कि अमेरिका में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप कार्यक्रम में पूरे देश से 9 लोगों का चयन हुआ है, इसमें मऊ जिले के घोसी तहसील अंतर्गत रघौली ग्राम के निवासी डॉक्टर सलीम मोहम्मद खान पुत्र मो. सुहेल खान का भी चयन किया गया है। इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप कार्यक्रम अमेरिका में 29 नवम्बर तक चलेगा। प्रतियोगिता में वाशिंगटन, कैलिफोर्निया, ओहियो, फ्लोरिडा समेत विभिन्न स्थानों से प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। डॉक्टर सलीम मोहम्मद खान वर्तमान में अलीगढ़ विश्वविद्यालय में एमडी में अध्ययनरत है साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सोच नामक संस्था के संस्थापक एवं प्रबंधक भी हैं। डॉक्टर सलीम मोहम्मद गरीब एवं अनाथ बच्चों के लिए स्कूल, गरीब महिलाओं एवं विधवाओं के आर्थिक उन्नयन हेतु सिलाई, कताई, बुनाई केंद्र का संचालन, समय-समय पर मुफ्त मेडिकल रक्तदान शिविर के कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वहीं डाक्टर सलीम मोहम्मद खान ने वर्ष 2013 में बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु केदारनाथ, कश्मीर, नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए आयोजित मेडिकल कैम्प में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा किए हैं। इन्हीं प्रशंसनीय सामाजिक कार्यों को देखते हुए डॉ सलीम मोहम्मद खान का चयन अमेरिका सरकार द्वारा आयोजित इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम में प्रतिभाग के लिए किया गया है। डॉक्टर सलीम मोहम्मद खान के चयन की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गया। संभ्रांत नागरिकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। पूर्व में इसी कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई, स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी पाटिल, श्री आर के नारायण आदि अमेरिका जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *