मिसाल-ए-मऊ

मऊ APS के अभिनव, प्रियांशु व केशव जाएँगे ‘कतर’ 

@आनन्द कुमार
मऊ। कुछ करो ऐसा की जग में नाम हो जाए, बुलंदी का झंडा सरेआम हो जाए, हुनर है तो दिखला दो जमाने को, विदेश की चौखट पर भारत हर सुबह और शाम हो जाए। प्रतिभा परिचय का मोहताज नहीं होती वह जब भी मौक़ा मिलता है अपने प्रतिभा को दिखा ही देती है। मऊ नगर के अमृत पब्लिक स्कूल, में पढ़ने वाले तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने न केवल अपने विद्यालय का, बल्कि पूरे मऊ व उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
वे 16 व 17 मई 2025 को कतर नेशनल कन्वेंशन सेंटर, दोहा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय तकनीकी मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जहाँ विश्वभर के युवा इनोवेटर्स AI और Robotics के भविष्य को दिशा देंगे।
एपीएस के होनहार छात्र अभिनव सिंह अभिषेक, प्रियांशु सिंह और केशव चौहान ने अपनी रचनात्मक सोच और तकनीकी प्रतिभा के दम पर देश की तीन सर्वश्रेष्ठ टीमों में स्थान बनाते हुए, “सीनियर श्रेणी” में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया है।

इन्हें यह उपलब्धि 12-13 अप्रैल 2025 को Alpine Convent School, Gurugram में आयोजित राष्ट्रीय AI एवं रोबोटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद प्राप्त हुई। इन विद्यार्थियों ने “Blind-O-Tech” नामक अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसका उद्देश्य दृष्टिहीन लोगों के जीवन को सरल बनाना है। इस सामाजिक दृष्टिकोण से जुड़ी तकनीक ने निर्णायकों को अत्यंत प्रभावित किया।
उत्तर प्रदेश से सीनियर श्रेणी में चयनित होने वाली ये एकमात्र टीम है, और पूरे भारत से केवल तीन टीमों को इस स्तर पर चुना गया है। 22 अप्रैल 2025 की शाम को जैसे ही कोडएवर 6.0 इंडिया नेशनल्स के परिणाम घोषित हुए, पूरे विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।
अब ये छात्र 16 व 17 मई 2025 को कतर नेशनल कन्वेंशन सेंटर, दोहा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय तकनीकी मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जहाँ विश्वभर के युवा इनोवेटर्स AI और Robotics के भविष्य को दिशा देंगे।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक ब्रहमदेव सिंह ने कहा “यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के सपनों की उड़ान है। ये सफलता यह साबित करती है कि छोटे शहरों के बच्चे भी वैश्विक मंच पर बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. माया सिंह ने अपने कहा कि “हमारे छात्रों का यह चयन उनकी अथक मेहनत, टीमवर्क और रचनात्मकता का प्रतिफल है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र अब ‘भारत’ के नाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊँचाइयों तक पहुँचाने जा रहे हैं।”
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्टाफ सदस्यों ने छात्रों को ढेरों शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

One thought on “मऊ APS के अभिनव, प्रियांशु व केशव जाएँगे ‘कतर’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *