मिसाल-ए-मऊ

यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉपर रहे मेधावियों को किया गया सम्मानित

•कड़ी मेहनत से प्राप्त होता है लक्ष्यः चन्द्रकांति
•जिले की टापर सूची में शामिल रहा फतहपुर गर्ल्स इंटरमीडिएट कालेज
मधुबन, मऊ। स्थानीय तहसील क्षेत्र के फतहपुर गर्ल्स इंटरमीडिएट कालेज फतहपुर तालरतोय परिसर में शनिवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में जिला व विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को प्रधानाचार्य चन्द्रकांति शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड की परीक्षा में फतहपुर गर्ल्स इंटरमीडिएट कालेज की इंटरमीडिएट की छात्रा आंचल मौर्या पुत्री अरविन्द कुमार मौर्य जिला में द्वितीय स्थान, अर्पिता यादव पुत्री उमेश यादव आठवें स्थान व सरिता चौहान अव्वल रही। जबकि हाईस्कूल में शिवानी गुप्ता पुत्री अच्छेलाल विद्यालय में प्रथम, दूसरे स्थान पर सपना भारद्वाज पुत्री हिम्मत ने विद्यालय से मिली गुणवत्ता परक शिक्षा के बल पर यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते अपने मेधाशक्ति का परचम लहराया है। शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य चनद्रकांति शुक्ला ने मेधावियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करती श्रीमती शुक्ला ने कहा कि विद्यालय से मिली गुणवत्ता परक शिक्षा व छात्राओं द्वारा कड़ी मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर अपनी कामयाबी की राह को आसान किया है। छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय के साथ क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने पर बल देते कहा कि कड़ी मेहनत का फल सदैव अच्छा होता है। इसी का नतीजा है कि बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने अपने मेधाशक्ति के बल पर टापर होने का यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीना पांडेय, सीमा राजे, अलमास, राहत बानो, अर्पिता, आफरीन, सुरेश मिश्रा, अनीश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *