डॉ राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई

मऊ। समाजवादी पुरोधा जननायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि सपा कार्यालय पर मनाई गई एवं उनके पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर जीवन काल पर प्रकाश डाला गया। स्वर्गीय डॉ लोहिया के गोष्ठी को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी ने कहा कि स्वतंत्र भारत की राजनीति और चिंतन धारा पर जिन गिने-चुने लोगों के व्यक्तित्व का गहरा असर हुआ है, उनमें डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रमुख रहे हैं। भारत के स्वतंत्रता युद्ध के आखिरी दौर में उनकी भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण रही है। उनके संघर्ष से हम नौजवानों को एक क्रांतिकारी प्रेरणा मिलती है उनके संघर्षों को नमन् करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाता है,समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरज राजभर ने कहा कि भारतीय राजनीति और आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ. राम मनोहर लोहिया जी का पूरा जीवन उतार और चढ़ाव से भरा है। आज उनके आदर्श और नाम पर देश में हम सक्रिय है। एक दर्जन से ज्यादा योजनाएं संचालित हो रही है। 23 मार्च 1910 को जन्मे लोहिया जी ने पं. जवाहर लाल नेहरू की सरकार के खिलाफ भी आवाज उठाई। लोहिया जी का पूरा जीवन काफी मुश्किलों और उतार चढ़ाव से भरा रहा, 12 अक्टूबर 1967 को दुनिया को अलविदा कहने वाले लोहिया जी पर गांधी जी के विचार हमेशा जिंदा रहेंगे,छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोहिया ने देश की राजनीति में भावी बदलाव की बयार आजादी से पहले ही ला दी थी। अपनी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण वह अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी अपार सम्मान हासिल किया। सम्भु सोनकर ने कहा कि डॉ लोहिया देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया,समाज ही उनका कार्यक्षेत्र था और वह अपने कार्यक्षेत्र को जनमंगल की अनुभूतियों से महकाना चाहते थे। वह चाहते थे कि व्यक्ति-व्यक्ति के बीच कोई भेद, कोई दुराव और कोई दीवार न रहे। सब जन समान हो, सब जन का मंगल हो।आजकी बैठक में मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव इंजीनियर लवकुश सोनकर,मुलायम यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम,योगेन्द्र यादव,अखण्ड प्रकाश पाण्डेय,रत्नेश भारतीय,धर्मेन्द्र यादव बिहारी,सौरव शाही,अभिषेक तिवारी, आलम नेता, नसीम खान,शेखर चौहान, सहित समाजवादी लोहिया वाहिनी व पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें।

