कार की चपेट में बाइक, दो की मौत

मऊ 12 अक्टूबर । मुहम्मदाबाद गोहना थाना कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग स्थित सुतरही गांव के पास बाइक व कार के आमने सामने टक्कर मे दो की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सुग्रीव राम पुत्र दरशु राम उम्र 50 वर्ष अपनी टीवीएस बाइक से अपने दोस्त नन्दलाल पुत्र बीरबल ग्राम अबाडी थाना मुबारकपुर आजमगढ के साथ मंगलवार को लगभग 11 बजे दिन मे हरैया से घर आ रहे थे। सुतरही के पास मऊ से आ रही हुन्डई कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे सुग्रीव की मौके पर ही मौत हो गई। उनके दोस्त नन्दलाल को लोगों ने अस्पताल भिजवाया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी भी अस्पताल मे मौत हो गई। वहां पर घटना के बाद लोगों ने चक्का जाम कर दिया, सूचना पाकर पर मौके पर पंहुचे कोतवाल शैलेष कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाया बुझाया जो चक्का जाम करने जा रहे थे कि कोतवाल ने समझा बुझाकर ग्रामीणो को घर भेज दिया, और मृतक के परिजनो को लेकर अस्पताल आये। जहां पर पंचनामाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊ भेज दिया। एक्सीडेंट की हुई कार को एवं चालक को पुलिस ने संदीप राय पुत्र स्व0 अनिल कुमार राय निवासी अस्तुपुरा थाना दक्षिणटोला मऊ को अपने साथ लेकर कोतवाली आई। मृतक सुग्रीव राम के पुत्र राजन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने धारा 279, 337, 338, 304 ए का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

