डीएवी इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र की डूबने से मौत

मऊ। डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के अरविंद कुमार कुमार त्रिपाठी प्रवक्ता के भतीजे आयुष त्रिपाठी उम्र 16 वर्ष पुत्र रवि त्रिपाठी ग्राम तिनहरी जनपद मऊ का वाराणसी में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। आयूष डीएवी इंटर कॉलेज मऊ में कक्षा 12 वीं होनहार एवं आज्ञाकारी छात्र था। बुधवार को वाराणसी में गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में डूब जाने के कारण उसका निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद समाचार विद्यालय परिवार को मिला पूरा विद्यालय शोकाकुल हो गया और शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में देव भास्कर तिवारी, ऋषिकेश पांडेय, मनोज कुमार सिंह, शरद कुमार पांडेय, भीष्म यादव, ज्ञानेंद्र मिश्र, बृजेश कुमार राय, मुनेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार यादव, शेखर चंद, अरविंद कुमार राम, अवध देवानंद, विवेक कुमार शुक्ला, श्रीमती प्रसूनलता सिंह, कंचन लता पांडेय, अर्चना गुप्ता, अरुण कुमार मिश्र, शिव प्रकाश शुक्ला, ज्ञानेश्वर मिश्र प्रदीप पांडेय उपस्थित रहे।

