जेपी हीरो के लकी ड्रा में गीता को मिली बाईक

घोसी/मऊ। जेपी हीरो एवं उनके सभी सब डीलरों के तत्वाधान में आज पिछले वर्ष के फेस्टिवल सीजन के ग्राहकों के बीच लकी ड्रा, घोसी स्थित जेपी प्लाजा में निकाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार घोसी पीसी श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जेपी हीरो के प्रेरणा स्रोत पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश मिश्र ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जेपी हीरो द्वारा निकाले गए लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार के रुप में एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल का ईनाम लैरों कोपागंज निवासिनी गीता देवी के नाम निकला।

इसके अलावा अन्य पुरस्कार एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन इत्यादि पुरस्कारों के विजेताओं की भी घोषणा हुई। जेपी हीरो के प्रोपराइटर शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेगा लकी ड्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें 7 अक्टूबर से लेकर 7 नवंबर के बीच वाहन क्रय करने वाले शामिल हो सकते हैं। जिसमें प्रथम पुरस्कार हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल है। इस कार्यक्रम में कमलेश जायसवाल, गौरव पांडे, मदन प्रताप, रविंद्र, केशव, चंदन, अभय शंकर, रमेश, रत्नाकर इत्यादि मौजूद रहे।


