समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव आलोक सिंह का मऊ में भव्य स्वागत, बारिश में दिखा उत्साह

मऊ। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव का मऊ जनपद मुख्यालय स्थित हिंदी भवन में जबरदस्त स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव आलोक सिंह का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मऊ जनपद मुख्यालय स्थित हिंदी भवन में आयोजित स्वागत समारोह में उनका भव्य स्वागत किया गया जबकि भारी बारिश भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के उत्साह को कमजोर न कर सकी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के नेता धर्म प्रकाश यादव तथा संचालन राजेश यादव ने किया।

अपने स्वागत से अभिभूत आलोक सिंह प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अपने नीतियों कार्यक्रमों से पूरे प्रदेश में अव्वल चल रही है।यही नहीं आगामी विधानसभा के चुनाव में सपा की सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी को कोई भी दल रोक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हमारे दल के अभिन्न अंग है और वे पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कमर कस लिए हैं।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव आलोक सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश में जनता का विश्वास खो चुकी है। वह जनता की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाई है। पुलिस पूरी तरह से मनमानी पर उतर गई है जिसके चलते बाबा के मठ क्षेत्र गोरखपुर में पुलिस द्वारा व्यापारी मनीष गुप्ता की निर्मम हत्या कर दी गई। प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। यही वजह है कि लोग समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

स्वागत समारोह के प्रारंभ में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आलोक सिंह का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, अनुग्रह नारायण खोखा सिंह, राजेंद्र प्रसाद पूर्व मंत्री, ममता चंद्रा, आद्या शंकर यादव, राजेंद्र पांडेय, कुड्डूस असारी, राम भगत यादव बबलू, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, सर्वेश यादव, रामकृष्ण यादव, राहुल दुबे, धीरज राजभर, दिलीप पांडेय, राजेश यादव, शाहनवाज आलम, दीपक यादव, नीरज यादव , अरविंद कुमार सिंह गुड्डू प्रमुख थे।भारी वर्षा के चलते कार्यक्रम थोड़ा विलंब से हुआ। इसके बावजूद भी पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश के साथ अपने नेता के स्वागत की तैयारी में लगे रहे।




