अपना जिला

सांसद संजय सिंह का दावा यूपी में अपने बूते से सत्ता में आएगी आम आदमी पार्टी

मऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को घोसी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पहले नगर के बलिया मोड़ स्थित एक मैरेज हाल में पत्रकारों से रूबरू हुए। प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में अब तक 170 प्रभारियों की घोषणा भी कर दिया गया है। श्री सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी अभी तक किसी भी अन्य दूसरी पार्टी से गठबंधन नहीं किया है, साथ ही साथ उन्होंने व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की भी मांग किया। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा 10 लाख रुपए अहेतुक सहायता की घोषणा किया गया है जो अपर्याप्त है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि मृतक के परिजनों को पर्याप्त अहेतुक सहायता धनराशि दिया जाए, साथ ही साथ उन्होंने व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रेक कोर्ट से सुनवाई की भी मांग कियाम इस दौरान उन्होंने घोषणा किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव में सत्ता में आने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देगी और किसानों का पुराना बकाया बिजली का बिल भी माफ करते हुए उसकी होलिका जलाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नौजवानों को रोजगार के नाम पर गुमराह करने में लगी हुई है। वर्तमान सरकार में किसान, व्यापारी, बुनकर, नौजवान सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सत्ता में आएगी। प्रेसवार्ता में मुख्य रुप से आम आदमी पार्टी माइनारिटी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम उल्फत, माइनारिटी विंग के जिलाध्यक्ष एहतेशाम, नीलम यादव प्रदेश अध्यक्ष, जिला प्रभारी प्रवीण यादव, राजेश यादव, महफूज अहमद, उमेश कुमार, जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र रावत, अविनाश सिंह, विक्रमजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *