बदलेगी मऊ की तस्वीर, अब ऐसा होगा ‘अपना मऊ’

● गाजीपुर तिराहा होगा ‘भारत माता तिराहा’
● ढेकुलिया तिराहा होगा ‘अपना मऊ तिराहा’
● आजमगढ़ मोड़ तिराहा होगा ‘कल्पनाथ तिराहा’
● मिर्जाहादीपुरा तिराहा होगा ‘हिंदुस्तान तिराहा’
● अब वो दिन दूर नहीं जब मऊ शहर की रौनक में चार चांद लगेगा और पूरे मऊ का कायाकल्प होगा। इसका रोडमैप तैयार हो गया है। इतना ही नहीं काम को जमीन पर उतारने की पूरी तैयारी भी हो चुकी है।
● ये सब हो रहा है जिलाधिकारी के प्रयास से सिटी मजिस्ट्रेट की मेहनत से और नगरपालिका परिषद मऊ के अध्यक्ष तैय्यब पालकी की कोशिशों से
(प्रदीप सिंह)
मऊ। प्रदेश सरकार के अति महत्वाकांक्षी कायाकल्प योजना के तहत जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के दिशा निर्देशन में नवागत सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के तिराहे चौराहों के सुंदरीकरण एवं उनके नामकरण की पहल शुरू कर दिया है। इनके पहल की जनपद में चौतरफा सराहना हो रही है।
अपना मऊ शहर की खुबसूरती में नगरपालिका परिषद मऊ के अध्यक्ष तैय्यब पालकी, अधिशासी अधिकारी व पालिका बोर्ड व पालिका परिवार के विशेष प्रयास से चार चांद लगने वाला है। आपको बताते चले कि पालिका ने सबसे विशेष तथ्य यह है कि जनपद मऊ में तिराहे एवं चौराहों का नाम न तो जनपद मऊ की ऐतिहासिकता को दर्शाता है और न ही राष्ट्रीय प्रतीकों को प्रदर्शित करता है अपितु किसी चौराहे का नाम आजमगढ़ मोड़ किसी का गाजीपुर तिराहा आदि है। राष्ट्रीय प्रतीकों एवं जनपद मऊ की ऐतिहासिकता के आधार पर निम्न नाम प्रस्तावित किया गया है।
देखिए वीडियो – https://youtu.be/nQnTALtvLog

इनमे गाजीपुर तिराहा जिसे भारत माता तिराहा के नाम का प्रस्ताव है जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति जो किनारे लगी है, उसे मध्य तिराहे में लगाई जाएगी तथा तिरहे के मध्य मे 100 फीट से अधिक ऊंचाई पर तिरंगा भी फहराया जाएगा।
जबकि ढेकुलिया तिराहा जहां आई लव मऊ सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है उसे अपना मऊ तिराहा के नाम से प्रस्तावित किया गया है जहां कैंटीन आदि बनाकर पर्यटन स्थल विकसित किया जाएगा ।
वहीं आजमगढ़ मोड़ तिराहा को विकसित कर जनपद मऊ के निर्माता श्री कल्पनाथ राय के नाम से कल्पनाथ तिराहा का नाम प्रस्तावित किया गया है । जहां से पुलिस बूथ तथा ट्रांसफार्मर को हटाकर कल्पनाथ तिराहा नाम से विकसित किया जाएगा।

उधर मिर्जाहादीपुरा तिराहा को भी वृहद स्वरूप प्रदान कर मध्य में तिरंगा लगाकर वहां के संभ्रांत लोगों का सहयोग लेकर हिंदुस्तान तिराहे का नाम प्रस्तावित किया गया है जिससे यह चौराहा एक विशेष पहचान बनाकर राष्ट्रीय महत्व को प्रदर्शित करेगा।
नवागत नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन कुमार ने बताया कि गाजीपुर तिराहा तथा आई लव मऊ सेल्फी प्वाइंट का निरीक्षण कर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और सहायक अभियंता तथा इंजीनियरों को कार्य प्रारंभ कर विकसित करने हेतु निर्देशित किया गया।









