04 अक्टूबर को स्वर्गीय शिव शंकर सिंह की 41वी पुण्यतिथि पखवारा में आएंगे अजय लल्लू

मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 04 अक्टूबर 2021 को हलधरपुर मऊ में पूर्वांचल के अति पिछड़े इलाके में सहकारिता एवं पंचायती राज व्यवस्था का बिगुल बजाने वाले दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक स्वर्गीय शिव शंकर सिंह की 41वी पुण्यतिथि पखवारा 13 सितंबर 2021 से दयानंद इंटर कॉलेज इटैली से प्रारंभ हुआ। 16 सितंबर को राजबली इंटर कॉलेज गढ़वा पहसा, 20 सितंबर को श्री गांधी उत्तर माध्यमिक विद्यालय छिछोर, 22 सितंबर को दीपालय कन्वेंट स्कूल रतनपुरा, 24 सितंबर मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज मैं सांस्कृतिक कार्यक्रम वृक्षारोपण एवं बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पुण्यतिथि पखवारा का समापन एवं श्रद्धांजलि सभा सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर मऊ में 4 अक्टूबर 2021 को दिन के 11:30 बजे प्रारंभ होगा और सायं 4 बजे समाप्त होगा। जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जिले के प्रभारी जनक कुशवाहा सहित दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेस जन श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करेंगे। विद्यालय परिवार द्वारा चोटी के कलाकारों को भी आमंत्रित किया है। पुण्यतिथि पखवाड़े के समापन को भव्य बनाने के लिए कार्यक्रम के संयोजक पीसीसी के सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह लगातार टीम बनाकर गांव का दौरा कर रहे हैं। साथ ही कालेज के शिक्षक गांव-गांव संपर्क कर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने दी है।

