अपना जिला

भाकियू ने पीएम का पुतला फूंक जताया विरोध

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुबारी चौक पर शनिवार सायं एक दर्जन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फुंकते हुए किसान कानून को वापस लेने एवं लखीमपुर में भाजपा के मंत्री के वाहन से दबकर मरे किसानों के बावजूद मंत्री की गिरफ्तारी नहीं किए जानें से किसान यूनियन ने प्रशासन को पुतला दहन एवं धरना प्रदर्शन का अल्टिमेटम जारी किया था। लेकिन प्रशासन एवं किसान यूनियन के नेताओं के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा।इसी बीच किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद यादव एवं मंडल महामंत्री मिथिलेश यादव को स्थानीय पुलिस कस्टडी में लेते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यक्रम को स्थगित करने के लिए प्रयास में जुटी रहीं।इसी बीच किसान यूनियन के कार्यकर्ता चन्द्रभान यादव के नेतृत्व में एक दर्जन कार्यकर्ता दुबारी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी करने लगे।तथा पुलिस के आने की सूचना मिलते ही सारे कार्यकर्ता मौके से गायब हो गए। लेकिन चन्द्रभान यादव मौके पर डटा रहा तथा सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए किसान कानून की वापसी एवं मंत्री की गिरफ्तारी कि मांग करते प्रदर्शन किया।इस मौके पर जेपी, सुरेश,राधे, सुल्तान सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहें। वहीं पुतला दहन के मामले में पुलिस भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को चिन्हित करते हुए कार्यवाही में जुटीं रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *