अपना जिला

विद्युत की चपेट में आने से युवक की मौत

पहसा/मऊ। थाना हलधरपुर के पीपरसाथ ग्राम पंचायत में विद्युत स्पर्शाघात से युवक की दर्दनाक मौत हो गई, पिपरसाथ ग्राम पंचायत निवासी शिव शंकर सिंह कोलफील्ड से सेवानिवृत्त होकर गांव पर रहते हैं। रविवार की शाम लगभग सात बजे उनका इकलौता पुत्र रितिक कुमार सिंह 21 वर्ष घर पर ही विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आकर बेशुध होकर गिर पड़ा, परिजन उसे तुरंत लेकर सामुदायिक चिकित्सालय गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र के निधन से जहां परिवार में कोहराम मच गया। युवक के निधन से संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वर्तमान में पटना में भर्ती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, तीन बहनो का एकलौता भाई था, अभी कुछ महीने पहले ही कोरोना की वजह से उसकी मां की मृत्यु हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *