ग्राम किसान चौपाल का आयोजन

0 दी गई कृषि कानूनों की जानकारी
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । गन्ना मूल्य में बृद्धि कर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किसानों की नाराजगी कम करनें का प्रयास किया है । सरकार के इस फरमान को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा 15 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक चौपाल का आयोजन कर सरकार के खिलाफ किसानों की नाराजगी समाप्त करनें में जुटी है । इसी उदेश्य से डुमरी मर्यादपुर स्थित इन्दिरा गाँधी पीजी कालेज के सभागार में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया गया । जिसमें कृषि कानूनों के बारें में जानकारी दी गई । कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करतें हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहां कि विपक्षी पार्टियां किसानों को कृषि कानूनों के मूल उदेश्य से भटका कर भाजपा सरकार को बदनाम कर रहीं है । जबकि इस सरकार में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है । अपराधी सलाखों के पीछे है या एनकाउन्टर किया जा रहा है । रोजगार के अवसर सुलभ हो रहें है । किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन्द्र सिंह ने कहां कि सरकार किसानों की आय दुगनी करना चाहती । कृषि कानूनों में इसका स्पष्ट उल्लेख है लेकिन राष्ट्र विरोधी ताकतें देश एवं प्रदेश का माहौल खराब करनें के लिए हमारे देश के किसानों को दिग्भ्रमित करतें हुए आन्दोलन के नाम पर सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिए है जो दुर्भाग्यपूर्ण है । ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फतहपुर मंडाव प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् ने कहां कि आज हमारा देश एवं प्रदेश का अन्नदाता विपक्षियों के कुटिल चालों में फंस चुका है । लेकिन सरकार विपक्षियों की देश विरोधी मंसूबों को सफल नहीं होने देगी । किसान हमारे देश के भविष्य है तथा सरकार इनके साथ है ।आगें उन्होंने कृषि कानूनों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए किसानों को जानकारी दिया । इस अवसर पर मन्नु मिश्रा, प्रमोद रंजन सिंह, योगेश चतुर्वेदी, अमित मिश्रा, हेमंत यादव , केदार यादव, अशोक सिंह, मंटू यादव सहित सैकड़ों किसान रहें ।

