अपना जिला

अभियान चलाकर विभाग के कर्मी, जमा करा रहे विद्युत बिल

मुहम्मदाबाद गोहना /मऊ। अधिशासी अभियंता मऊ दिग्विजय सिंह के निर्देश पर समय से उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिलों का भुगतान करने के लिए अभियान चलाकर विभाग के कर्मियों द्वारा बिलों को जमा कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एसडीओ विद्युत मोहम्मदाबाद गोहना मुरलीधर आर्य, एसडीओ मीटर मनोज कुमार, एसएसओ अरविंद विश्वकर्मा,राजेश सोनकर, एवं विद्युत विभाग के प्रेमचंद्र, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सुपरवाइजर चंद्रभूषण यादव आदि कर्मियों द्वारा विजय स्तंभ चौक, गोलवार टोला, सैदपुर मोहल्लों के कुल 28 घरों की जांच कर ₹152260 विद्युत बिलों का जमा कराया। इस दौरान एसडीओ विद्युत मोहम्मदाबाद गोहना ने उपभोक्ताओं से अपील किया कि अपने बिलों का समय से भुगतान करके होने वाली समस्याएं से बचें, और साथ ही साथ विद्युत का कनेक्शन लेकर ही विद्युत का उपयोग करें,बिना कनेक्शन के विद्युत का प्रयोग कदापि ना करें। आप सभी समय से बिलों का भुगतान करके छूट का लाभ भी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *