अपना जिला

मऊ जिला अस्पताल के चिकित्सक सम्मानित

मऊ। जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बृज कुमार ने अच्छा कार्य प्रदर्शन हेतु परामर्शदाता वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर बी बी सिंह , डॉ. सीपी आर्या वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर एम के पांडेय नेत्र सर्जन, डॉ जी एल केसरवानी चेस्ट फिजिशियन, राम प्रदेश यादव हेल्थ डेस्क प्रबंधक को वित्त वर्ष वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र भेंट किया एवं बधाई दी।
सीएमएस बृज कुमार ने बताया कि हर वर्ष कुछ अच्छे कर्मयोगी निष्ठावान डॉक्टरों को एवं कर्मचारियों को इसी प्रकार हर साल सम्मानित किया जाएगा, जिससे चिकित्सा क्षेत्र में जनता के प्रति लगाव हो। बताते चलें जिला अस्पताल में लगभग डेढ़ दर्जन डाक्टरों में से मात्र 5 डॉक्टर को ही यह प्रशस्ति पत्र मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *