अपना जिला

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तत्वाधान में सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को टेबलेट दिया

मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्यान्न उपलब्ध हो इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा विभाग के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में जनपद के सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को बुधवार को जिला अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित द्वारा विभागीय टेबलेट का वितरण किया गया।
जानकारी देते हुए जिला अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में प्रचलित ऑनलाइन लाइसेंसिंग, पंजीकरण प्रणाली, फॉस्कोरिस व्यवस्था व नमूना संग्रहण व्यवस्था इत्यादि के निमित्त भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तत्वाधान में सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को टेबलेट उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से अब उनकी दिन भर के लोकेशन की जानकारी के साथ ही खाद्यान्न प्रतिष्ठानों से गुणवत्ता जांच के लिए भरे जा रहे खाद्य पदार्थों के नमूनों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन होती रहेगी। इसके साथ ही नमूना संग्रहण व सैंपल मैनेजमेंट व्यवस्था में पूरी तरह से पारदर्शिता बनी रहेगी। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, जयहिंद राम, बिंदु पांडेय, रामानंद व दिनेश कुमार राय को टेबलेट उपकरण प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *