अपना भारत

मऊ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अभ्यास वर्ग 30 जून तक

मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अभ्यास वर्ग लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल (सिकटिया मऊ) में चल रहा है। जो कि लगातार चलकर 30 जून 2022 को समाप्त होनी है।उद्घाटन सत्र को दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर राजशरण शाही सत्र का आरंभ किए।
मीडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर राजशरण शाही ने कहा कि यह एक वैचारिक छात्र संघ है, जो की अपने विचार का प्रवाह छात्रों में ठीक प्रकार से होता रहे।
इसलिए हम प्रत्येक वर्ष अपने कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। आगे उन्होंने कहा कि जैसे साधक साधना करता है उस साधना के पश्चात नई उर्जा नई दिशा प्राप्त करता है, उसके पश्चात समाज जीवन में जाकर कार्य करता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता समाज जीवन में कार्य करने वाले कार्यकर्ता भी हैं। इसलिए वह एक भूमिका में 3 दिन साधना करते हैं, उस साधना से सिद्धि प्राप्त होती है। इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं का वैचारिक गतिष्ठान का प्रशिक्षक, उसके कार्य पद्धति का प्रशिक्षक, उसके कार्य का प्रशिक्षक देकर के उसको समाज में उतारते हैं। सत्र में मुख्य रूप से प्रांत अध्यक्ष सुषमा पांडेय, प्रांत संगठन मंत्री आनंद गौरव, प्रांत सह-मंत्री हर्षवर्धन एवं 16 जिलों से आये कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *