उत्तर प्रदेश

ममता ने लिखा ओमप्रकाश राजभर को पत्र, अखिलेश यादव की खिंचाई पर जताया दु:ख

मऊ जिला पंचायत की पूर्व सदस्य और समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री ममता चंद्रा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के नाम एक पत्र लिखकर सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पढ़ाने की कोशिश की है उन्होंने अपने पत्र में ओमप्रकाश राजभर को निवेदन के साथ नसीहत दी है तो वही यह भी कहा है कि वर्तमान में आप राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इतना करीब हैं कि आप उन्हें समझा सकते हैं, उन्हें डांट सकते हैं। लेकिन इस तरह से मीडिया के सामने सार्वजनिक तरीके से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओमप्रकाश राजभर की खिंचाई करने पर दु:ख व्यक्त किया है। आइए पढ़ते हैं क्या लिखा है ममता चन्द्रा ने।

एक पत्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ओम प्रकाश जी के नाम
माननीय ओम प्रकाश राजभर जी
राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय समाज पार्टी

सेवा में,
माननीय महोदय,

माननीय धर्मेंद्र यादव जी की हार के बाद पूरा प्रदेश समाजवादी पार्टी शोक की स्थिति में डूबा पड़ा है ऐसे समय में समाजवादी पार्टी के आप बहुत बड़े सपोर्टर हैं आपको अफसोस व्यक्त करना चाहिए न की मीडिया के सामने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की खिंचाई करना चाहिए
मुझे ही नहीं पूरे प्रदेश को पता है की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अगर कोई राय दे सकता है साथ में बैठ कर के घंटों बात कर सकता है तो प्रदेश में माननीय ओम प्रकाश जी है आपको राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को आजमगढ़ और रामपुर दोनों जगह ले जाना चाहिए
उनको समझाना चाहिए और आप उनको डांट भी सकते हैं मगर हमें लगता है कि आप चुनाव से पहले उन्हें आजमगढ़ रामपुर लाने में कोताही किए हैं आप तो बहुत ही बेबाक सत्य मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति हैं दलित पिछड़े वंचितों की आवाज को सदैव आपने बुलंद किया है मगर मेरी जहां तक समझदारी है कि आपको अपने परम सहयोगी माननीय अखिलेश जी जिनके साथ आपका उठना बैठना लगातार फोन पर बात करना होता है उनकी खिंचाई सार्वजनिक तौर पर मीडिया के सामने नहीं करना चाहिए
मेरी व्यक्तिगत समझदारी है कि एक दिन आप बंद कमरे में माननीय जी से सारी शिकायतें बैठकर कर लीजिए आप संगठन के माहिर हैं आपकी राय जरूर मानेंगे आपसे एक मेरा निवेदन है कि जो आप मीडिया के सामने बयान दे रहे हैं यह ठीक नहीं है क्योंकि आप उनके सहयोगी दल है और आप संगठन को मजबूत करने की बात कर रहे हैं यह सब बंद कमरे में सर कर लीजिए
और पार्टी कैसे मजबूत होगी आप जमीन से उठकर शिखर तक पहुंचे हैं संगठन कैसे चलता है कार्यकर्ताओं से काम कैसे लिया जाता है और कार्यकर्ताओं का कैसे सम्मान किया जाता है आपको अच्छी तरह पता है इसका मंत्र आपको राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को देना चाहिए अगर यह मंत्र आप नहीं दे पाते हैं तो सर बुरा मत मानिए गा उसके दोषी आप भी रहेंगे।
सादर प्रणाम
ममता चंद्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *