पावरलूम व जरी इम्ब्राईडरी में उद्योग लगाना चाहते तो आवेदन करें
मऊ। वित्तीय वर्ष 2018-19 में अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी के अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने तथा उन्हें उद्योग में रूचि उत्पन्न करने के उद्वेश्य से अन्य पिछड़ें वर्ग के अभ्यर्थियों को चार माह के प्रथम चरण के प्रशिक्षण हेतु निम्न व्यवसायों में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच हो।
(1- पावरलूम, 2- जरी इम्ब्राईडरी)।
उक्त आवेदन हेतु पात्र अभ्यर्थी दिनांक 17.08.2018 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं, अधिक जानकारी हेतु जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, गाजीपुर तिराहा, मऊ में सम्पर्क करें।

