अपना जिलाचर्चा में

अरे! यह क्या तमाशा है, कहीं कुछ अनहोनी न हो जाए

(आनन्द कुमार)

मऊ। DM साहब SP साहब, जरा देखिए, यह क्या हो रहा है, कहीं कुछ अनहोनी ना हो जाए। आखिर इस शौक का जिम्मेदार कौन है। जिम्मेदार तो इस खेल को खेलने वाले ही हैं लेकिन अगर घटना घट गयी तो परेशान जिला प्रशासन होगी और मां-बाप व परिजन होंगे। इसलिए अनहोनी से पहले चेतने की जरूरत है।

यह शौक व खेल बिल्कुल ऐसी जगह पर हो रहा है कि आते जाते सब देख रहे हैं। ऐसे फालतू के शौक से अगर कोई घटना घटी तो हादसा बहुत भीषण हो सकता है। यह वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं मऊ नगर के लारी रोड से ढेकुलियाघाट व गायघाट मंदिर को जोड़ने वाले पुल का। बंधे से आफिसर्स कालोनी वाले मार्ग पर पूरब दिशा की ओर पुल पर से दौड़कर, खड़े होकर युवक तमसा नदी में छलांग लगाकर घटना व अनहोनी को दावत दे रहे हैं।

बरसात की वजह से पानी बढ़ गई है जिसकी वजह से पुल पर आने जाने वालों का तांता तो लगा ही रहता है पुल पर बैठकर लोग सुहाने मौसम का आनंद भी लेते हैं। लेकिन यह क्या पुल पर आकर युवा नदी में छलांग लगा रहे हैं। इन्हें कोई रोकने व टोकने वाला नहीं है। इतना ही नहीं छलांग लगाते हुए यह अपना वीडियो भी बनवा रहे हैं। कहीं युवाओं के गलत हरकत की वजह से उनके साथ कोई हादसा ना हो जाए आखिर इस हादसे का जिम्मेदार कौन होगा।

वह अभिभावक कहां है जिनके बच्चे नदी में इस तरह छलांग लगा रहे हैं और उन्हें खबर तक नहीं है और घटना के बाद लोग प्रशासन को तो जिम्मेदार ठहरा ही देंगे। घटना के बाद प्रशासन तो अपनी कवायत करेगा ही करेगा लेकिन घर वालों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चों को समझाएं कि कृपया ऐसी हरकत ना करें। छलांग दोनों युवाओं की तस्वीर साफ साफ दिख रही है और छलांग लगा चुके दोनों युवक नदी में गोता लगा बाहर निकल रहे हैं। युवकों को तैरना भले ही आता है लेकिन उनका यह शौक जानलेवा है।

जिला प्रशासन से यही मांग है कि वे तत्काल ऐसे युवाओं पर नजर रखे और मौज मस्ती के रुप में उनके इस कार्य को रोके अन्यथा घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता और अगर इन युवाओं को देखकर अन्य युवाओं में छलांग लगाने का जोश जागा तो फिर समस्या और विकट हो सकती है।

समाचार से जुड़ा युवको का तमसा में छलांग का वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक को क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *