अपना जिला

शौचालयों का निर्माण समय से सुनिश्चित करें : प्रीती शुक्ला

मऊ। मऊ जनपद के नोडल अधिकारी व विशेष सचिव PWD प्रीति शुक्ला मऊ में कई स्थानों का दौरा की। उन्होंने सरकारी स्कूल सहित कई ब्लाकों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिली कमियों को तत्काल दूर करने की हिदायत दी। साथ ही मातहतों को निर्देश दिया कि वे शासन की मंशा के अनुरूप काम करें किसी भी प्रकार की लापरवाही छम्य नहीं होगी।

बुधवार को मऊ पंहुची विशेष सचिव पी0डब्ल्यू0डी0 उ0प्र0 लखनऊ (नोडल अधिकारी जनपद मऊ) प्रीती शुक्ला ने विकास खण्ड रानीपुर ब्लाक का निरीक्षण किया गया। वे ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी का पद खाली रहने पर उनकी उपलब्धता कराने तथा बचे हुए शौचालय को जल्द से जल्द पूर्ण कराने तथा फोटो अपलोडिंग की प्रक्रिया को सम्पन्न करने के निर्देश दी।

उक्त अवसर पर नोडल द्वारा रानीपुर ब्लाक कें प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया तथा बताया गया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है यह हमें अनेक बिमारियों से बचाता है तथा स्वस्थ्य वातावरण प्रदान करता है इसलिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण कराना चाहिए।

 

इसके अलावा नोडल अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीपुर का भी निरीक्षण किया गया, ओ0पी0डी0 रजिस्टर को चेक किया गया तथा डाक्टरोंं को समय से उपस्थित होने के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर प्रयोगशाला / डाटा सेन्टर, नेत्र परिक्षण, फार्मसिस्ट विभागों का निरीक्षण किया गया।

इसके अलावा नोडल अधिकारी प्रीती शुक्ला विकास खण्ड रानीपुर के ग्राम पंचायत गोकुलपुरा मेंं चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा की गयी।
उक्त अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय मेंं जितने भी अभ्यर्थियों का शौचालय बाकी है उसको जल्द से जल्द पूर्ण कराकर फोटो अपलोडिंग की प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिये तथा नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम वासियोंं से अपील की कि जिनका शौचालय बन गया है वो शौचालय का उपयोग अवश्य करें क्योकि खुले में शौच करने से हमेंं अनेक प्रकार की बिमारिया होती है जो हमारे स्वच्छ जीवन के लिए बहुत ही हानिकार है इसलिए आप शौचालय का प्रयोग अवश्य करें तथा नोडल ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिये कि ग्रामवासियोंं को शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर करें इसके अतिरिक्त नोडल द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना है तथा बताया गया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है इसलिय हमें अधिक से अधिक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और वृक्ष लगाने के साथ-साथ हमें इसकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। उन्होनें ग्रामवासियों से अपिल की कि आप खाली एवं निजी जगहों पर वृक्ष अवश्य लगाये तथा आने वाली पीड़ी को प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने में अपनी भागीदारी करें। नोडल अधिकारी द्वारा वृद्धा पेंंशन योजना के तहत लाभार्थियों का चयन कर योजना का लाभ देने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिये तथा आयुष्मान भारत मिशन योजना के तहत जो भी लाभार्थी है उनका फार्म भरकर योजना का लाभ देेने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये। उक्त अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा पशु टीकाकरण के बारे में ग्रामवासियों से पूछा गया स्थिति खराब बताने पर पशु चिकित्साधिकारी को दो दिन के अन्दर टीकाकरण कराने निर्देश दिये तथा कार्य में लापरवाही होने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु, मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, मुख्य चिकित्साधिकारी सतीश सिंह, बन्दोवस्त अधिकारी चकबन्दी आलोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी रजनीश सिंह सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *