अपना जिला

विशेष सचिव PWD ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

मऊ। आई0ए0एस0 विशेष सचिव पी0डब्ल्यू0डी0 उ0प्र0 लखनऊ (नोडल अधिकारी जनपद मऊ) प्रीति शुक्ला, द्वारा बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठकुरमन शिक्षा क्षेत्र परदहां मऊ का निरीक्षण किया गया।

सर्वप्रथम नोडल अधिकारी द्वारा बच्चों को किताब वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी द्वारा किचन और खाना खाने की प्लेटों की भी जॉच की गयी जिसमें कमियॉ मिलने पर उसे दूर करने के निर्देश दिये गये।

उक्त अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा कक्षा 7 के बच्चों से हिन्दी पढ़ने को कहा गया बच्चों द्वारा संतोष जनक ढंग से न पढ़े जाने पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसमें सुधार लाने तथा स्कूल के चारो तरफ साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रागंण में वृक्षारोपण किया गया तथा लोगो को वृक्ष की महत्वता को बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया और प्रांगण में अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त नोडल द्वारा सभी अध्यापको को समय से उपस्थित होने तथा शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न होने के निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *