अपना जिलाचर्चा में

हौसला प्रसाद और मोती लाल को BJP प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा मऊ के दो  वरिष्ठ नेताओं पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय तथा मोती लाल राजभर को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है। मऊ के भाजपा नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिलने के बाद जनपद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए तथा प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि, प्रदेश नेतृत्व का यह फैसला स्वागत योग्य है क्योंकि हौसला प्रसाद जी का राजनैतिक तथा रणनीतिक अनुभव तथा मोतीलाल राजभर का जमीनी जुड़ाव पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। जनपद के दो अनुभवी कार्यकर्ताओं का प्रदेश कार्यसमिति में जगह पाना उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय से हुई वार्ता में प्रदेश कार्यसमिति में जगह पाने के उपरांत हौसला प्रसाद उपाध्याय ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि मैं नेतृत्व की आशाओं तथा अपेक्षाओं पर पूर्ण रूप से खरा उतरूंगा तथा पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी तन्मयता तथा समर्पण भावना से कार्य करूंगा।
मोती लाल राजभर ने भी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *