चर्चा में

‘योग से हमें शाररिक एवं मानसिक दोनों स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है’

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में  योग प्रचारक प्रकल्प द्वारा जनपद के बैराठपुर गांव में ग्राम प्रधान  मुकेश राय के सौजन्य से चल रहे पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर के  अंतिम दिन योग प्रचारक धर्मेन्द्र कुमार योगी ने योग सत्र का शुभारंभ ओम् और गायत्री आदि के मंत्रोच्चारण के साथ किया ! इसके बाद  योग प्रचारक  धर्मेंद्र कुमार योगी ने योग सत्र  में उपस्थित सभी साधकों को योगिंग-जोगिंग और सूर्य नमस्कार की सभी क्रियाओं  का विधिवत अभ्यास  कराया तथा इससे होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया योग प्रचारक धर्मेन्द्र कुमार योगी ने कहा कि योगिंग- जोगिंग और सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से हमारा शरीर स्वस्थ, सुंदर, सुडौल और आकर्षक बनता है  ! योग को परिभाषित करते हुए कहा की योगश्चित्तवृत्तिनिरोध:!अर्थात् चित्त में उठने वाली वृत्तियों, विकारों का समाप्त हो जाना ही योग है! इसके बाद  योग प्रचारक धर्मेन्द्र कुमार योगी ने  सूक्ष्म व्यायाम कराते हुए बताया कि इसके 8 से 10 मिनट के नियमित अभ्यास से आर्थराइटिस, मोटापा, जोड़ों का दर्द  ठीक होता है ! तनाव, अनिद्रा, माइग्रेन, मधुमेह,  उच्च रक्तचाप एवं फेफड़े से सम्बन्धित तमाम बीमारियों से निजात पाने के लिए भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम  एवं भ्रामरी आदि प्राणायामों  का अभ्यास सहजता से कराया! शिविर के अंत में ग्राम प्रधान मुकेश राय ने योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को हमें अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए क्योंकि योग से हमें शारीरिक एवं मानसिक दोनों स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है ! पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का समापन  वृक्षारोपण के साथ किया गया! इस शिविर में ग्राम प्रधान मुकेश राय के साथ जनार्दन राय, देवव्रत राय, बृजभूषण राजभर, राम प्रकाश राय, जितेन्द्र राय, मनीष राय इत्यादि दर्जनों की संख्या में ग्राम वासियों ने नियमित रूप से योग का अभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया! प्रातः काल के योग सत्र के समापन के बाद रैनी ग्राम सभा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेशदत्त राय जी के सहयोग से विद्यालय  में अध्ययन कर रहे सैकड़ों छात्र-छात्राओं को योग प्रचारक धर्मेन्द्र कुमार योगी ने ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, पादहस्तासन, पद्मासन, बद्ध पद्मासन आदि आसनों का अभ्यास कराया तथा माता-पिता, गुरु का क्या संबंध है ? विद्यार्थियों की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए? इसके बारे में विस्तार से बताया, तथा आँखों की समस्या, माइग्रेन से निजात पाने एवं मेधा शक्ति, स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और प्रणव ध्यान का अभ्यास योग प्रचारक धर्मेन्द्र कुमार योगी ने बड़ी ही सहजता से कराया! योगाभ्यास के बाद विद्यार्थी काफी प्रफुल्लित और उत्साहित दिखे!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *