बाजार में 3 ट्रांसफार्मर एक हफ्ते से खराब, बुनकर और व्यापारी नाराज़
◆ किसी भी समय लोगों का गुस्सा सड़क पर आ सकता है, अरशद जमाल से लोगों ने कहा अपना दर्द
मऊ। नगर के बंधा 630, रौज़ा 1000, मालिक टोला 630 KVA का तीनो ट्रांसफार्मर एक हफ्ते से जला हुआ है। मालिकटोला, मालिकताहिर पूरा, हसन मक्खा सानी, सदर चौक, रौज़ा, लुंगी गली, चूड़ी गली, रेशमी गली, अली मार्किट, श्याम मार्केट, इब्राहिम मार्केट इत्त्यादि मुहल्ले बुरी तरह से प्रभावित है। लोग एक एक कतरे पानी को तरस रहे हैं। किसी भी दुकान पर कोई काम नही हो रहा है। करोड़ो का कारोबार प्रभावित है। जनता और व्यापारियो का गुस्सा किसी भी समय सड़क पर आ सकता है। सोमवार को मुंशी गली व्यपारियोंं ने पूर्व पालिका अध्यक्ष अरशद जमााल को बुलाकर समस्या से अवगत कराया।
उन्होंने फौरन अधीक्षण अभियंता, और नगर मजिस्ट्रेट से बात की। अधिकारियो ने बताया कि कल मालिकटोला का ट्रांंसफार्मर लग जाएगा। रौज़ा का लगने में अभी 5 दिन का समय लगेगा। वही बंधे के लिये कल देखने की बात कही गयी है। अरशद जमाल ने कहा कि सरकार ने ऐलान कर रखा है कि 12 घण्टे में खराब ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे, मगर ये सब भाजपा का सिर्फ हवाई फायरिंग हैै। सरकार किस तरह के व्यवस्था से व्यापारी त्रस्त है लेकिन सरकार वह उसके प्रशासन को व्यापारियों की कोई चिंता नहीं है सरकार जारी टोल फ्री नंबर 1912 की सेवा पर भी कोई सुनवाई नही हो रही है। कल जिलाधिकारी से मिलकर उनसे भी बात की जायेगी।
बैठक में नौशाद साभासद, हकीम एहसान, नासिर, नीरज शेयाम, शाहिद संसार, शमीम एकता, विकास तुलस्यान इत्त्यादि मौजूद रहे।

