अपना जिलाचर्चा में

यूबीआई का एटीएम तोड़ पांच लाख से ज्यादा पार

अमिला/ घोसी कोतवाली अंतर्गत अमिला बाजार मेें एन एच29 पर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा स्थित एटीएम में रविवार की देर रात हौशलाबन्द चोरों ने मशीन तोड़कर लगभग पांंच लाख रुपये लेकर बड़े ही आराम से निकल लिये। घटना की जानकारी सुबह साढ़े नौ बजे हुई जब बैंक कर्मचारी बैंक खोलने पहुँचा, सूचना देने के उपरांत मौके पर पहुँची पुलिस ने जब बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगाला तो देखा कि एक व्यक्ति चेहरे पर गमछा बाध एटीएम के अंदर दाखिल होकर उसमें लगे कैमरे को तोड़ते हुए दिखाई देे रहा है। जबकि मेन गेट से बैंक एवं एटीएम की दूरी लगभग 70 फिट के आस पास है। किंतु सुरक्षा की दृष्टि से कैम्पस में कोई भी कैमरा नहीं लगाया गया है एवं काफी एकांत जगह बैंक स्थापित हैं।वहीं सुनसान पाकर शातिर चोरों ने पीछे से बाउंड्री वाल में सेंध काटकर अंदर दाखिल हो बड़े ही आराम से एटीएम के शटर तोड़ एटीएम के लेगबेस से चारों नट बोल्ट को तोड़ कर एटीएम मशीन को कमरे से बाहर धकेल एटीएम मशीन को तीन जगहों से मॉनिटर अलग ,कैश चेस्ट अलग कर कैश बॉक्स को निकाल पूरी रकम पार कर दिये। जाते जाते कैश बाक्स बैंक एवं पीछे बाउंड्री वाल के अन्दर फेंक कर सेंध किये गए जगह से चोर बड़े ही आराम से फुर्र हो गए। मौके पर पहुँचे सी ओ घोसी अनिल कुमार ,कोतवाल परमानंद मिश्रा ,चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी मय फोर्स सहित जिले से आई डाग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम को बुला गहन पूछताछ एवं हर एक बिंदुओं की बारीकी से जाँच किया जा रहा है ।वहीं शाखा प्रबंधक संगम सिंह द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *