Uncategorized

राखी और तीज के माध्यम से महिलाओं को स्वालंबन बनाना ही लक्ष्य : राधिका थरड

मऊ। मारवाड़ी युवा मंच, मऊ चेतना शाखा की आशीर्वाद मैरेज हॉल में सोमवार को राखी और तीज के माध्यम से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल के जाने माने उद्यमी विजय कुमार जालान थे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुरूआत फीता काट कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वालंबन बनाना और अपने पैरों पर खड़ा होना था। वहींं मारवाड़ी युवा चेतना शाखा की महिला शाखा की अध्यक्ष ने बताया कि राखी और तीज का त्योहार कार्यक्रम रखा गया है। जिसे हमने आगाज़ के नाम से रखा है। चुंकि राखी और तीज का त्योहार हम महिलाएं धुमधाम से मनाती है। उसी के उपलक्ष्य में हमने यह प्रदर्शनी रखी है । हमने इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के प्रोडेकट से डिस्प्ले कराया है ताकि महिलाएं आकर इस डिस्प्ले को देख सकें और खरीद सकें। क्योंकि यह प्रदर्शनी बनारस और जगहों से आई है जिससे कि यहां की महिलाएं आराम से सामानों को खरीद सकें। इस प्रकार के कार्यक्रम से आपस में सौहार्द बढ़ता है। इस कार्यक्रम में महेन्द्र खण्डेलवाल, राधिका ठरड, रानी अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, पूनम,राधा, डॉ गुंजन गर्ग, रंजना जालान, अनुराधा, अंजु सक्सेरिया, निधि, अंजु ठरड, विभा खंडेलवाल, सुनिता केडिया, शारदा खंडेलवाल आदि मंच की सम्मानित महिलाएं भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *