अमित शाह व अमर सिंह ने महाकाल में दर्शन किये
उज्जैन। शनिवार की दोपहर में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर यानी महाकाल मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमित शाह और अपराहन बाद राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने महाकाल का दर्शन पूजन किए। यहां पर उज्जैन जिला मुख्यालय पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जन आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसमें कई जनपदों के लोगों ने हिस्सा लिया। उज्जैन मंदिर में अमित शाह और अमर सिंह के दर्शन पूजा को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

