धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
बेल्थरारोड/बलिया। नगर के बिचला पोखरा स्थित ठाकुर जी की कुटी से भगवान जगन्नाथ की रथपति यात्रा धूमधाम व श्रद्धा के साथ निकाली गयी। नगर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। ठाकुर जी कुटी के महन्त रामदास उर्फ नागा बाबा रथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। रथ यात्रा ठाकुर जी की कुटी से प्रारम्भ होकर मानस मंदिर व तत्पश्चात चैधरी चाण सिंह त्रिमुहानी होते हुए कृषि मंडी पहुंची।
इस दौरान नगर के प्रत्येक मुहल्ले में श्रद्धालु भगवान के दर्शन पूजन में लगे रहे। कृषि मंडी के पश्चात रथ यात्रा नगर पंचायत कार्यालय बिल्थरारोड होते हुए श्याम सुन्दरी गली से पुनः अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच कर समाप्त हो गयी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उभांव थानाध्यक्ष राजेश सिंह व चौकी प्रभारी अयोध्या प्रसाद चौधरी सीयर मय हमराहियों के साथ चक्रमण करते रहे। उधर रथ यात्रा के दौरान भी अतिक्रमणकारी सड़क की पटरियों पर जमे नजर आये।

