अपना जिला

जायसवाल समाज ने शोक बैठक कर वयोवृद्ध व्यवसायी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

बिल्थरारोड/बलिया। जायसवाल समाज की शनिवार को हुई बैठक में बिल्थरारोड के प्रसिद्ध व्यवसायी जगदीश प्रसाद जायसवाल उर्फ दरोगा जी की 94 वर्ष की अवस्था में हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी पूर्ति संभव
नही है।

बैठक में दो मिनट मौन रखकर गतात्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। वयोवृद्ध व्यवसायी पिछले कुछ दिनों से बिमाार चल रहे थे तथा गुरूवार की अपराह्न अपने गृह स्थान बिल्थरारोड में उन्होने अन्तिम सांस ली। उन्हे श्रद्धांजलि देने वालों में जगदीश जायसवाल, दिनेश
जायसवाल, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, गिरीश चंद जायसवाल, विजय प्रसाद जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, अशोक जायसवाल, राजीव
जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, किशोरी लाल जायसवाल, सुनील जायसवाल, अजय जायसवाल, रतन जायसवाल, मोहनलाल जायसवाल, सुधीर जायसवाल, विपिन जायसवाल, राजेश जायसवाल, विशाल जायसवाल, अमित जायसवाल प्रमुख रहे। उधर सपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल व गोरख पासवान के अलावा व्यापार मंडल के अध्यक्ष वैजनाथ प्रसाद साहू ने भी वयोवृद्ध व्यवसायी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *