पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय मार्ग दुर्घटना में घायल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
औराई। मऊ बहुजन समाज पार्टी के नेता मधुबन के पूर्व विधायक उमेश चन्द पांडेय का औराई से इलाहाबाद कार द्वारा सड़क मार्ग से लखनऊ जाते समय शनिवार की दोपहर औराई में दुर्घटना हो गया। पूर्व विधायक उमेश चन्द पाण्डेय व उनका ड्राइवर घायल हो गये। जिसमें श्री पाण्डेय को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना की खबर सुनते ही उनके परिजन वह शुभचिंतक मऊ से चल दिए हैं।

