खास-मेहमान

राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए सोनल मानसिंह, राकेश सिन्हा, रघुनाथ महापात्रा व राम शकल को किया नामित

दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को नामित किया है। जिसमें भरतनाट्यम शास्त्रीय नृतक सोनल मानसिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति के प्रोफेसर राकेश सिन्हा, मशहूर मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा और राबर्ट्सगंज के पूर्व सांसद किसान नेता राम शकल को नामित किया हैं। ये सभी लोग क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री रेखा,  सामाजिक कार्यकर्ता अनु आगा और वरिष्ठ वकील के. परासरन के राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद सांसद सदस्य के तौर पर अपनी नई जिम्मेदार लेंंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *