अपना जिला

फजील अहमद ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र, बिल्थरारोड के मधुबन ढाला रेलवे क्रासिंग पर सेतु बनाने की मांग

बिल्थरारोड / बलिया। जनअधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी को पत्र लिखकर बिल्थरारोड के मधुबन ढाला रेलवे क्रासिंग के उपर उपरगामी सेतु निर्माण की मांग की है।
जनअधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता फजील अहमद ने केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी को भेजे गये पत्र में लिखा है उप्र के बलिया जनपद के बिल्थरारोड बस स्टेशन से आगे मधुबन ढाला रेलवे क्रासिंग के उपर उपरगामी पुल निर्माण का होना अति आवश्यक है। उन्होने पत्र में जिक्र किया है कि बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चंद्रशेखर जी का पैत्रिक निवास इब्राहिमपट्टी स्थित है तथा मधुबन ढाला रेलवे क्रासिंग बलिया से गोरखपुर जाने के लिए एकमात्र रास्ता है। जहां ट्रेनो के आने-जाने के चलते रेलवे क्रासिंग गेट के बंद होने से इस रास्ते पर घंटो जाम लग जाता है। चूकि यह सड़क कई ग्रामीण इलाकों से भी जुड़ी हुई हैं। इसलिए इसके जाम होने से ग्रामीणों को भी काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। अत: इस राजमार्ग पर उपरगामी पुल का निर्माण कराना जनहित में अत्यन्त आवश्यक है। उन्होने केन्द्रीय मंत्री का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए इस मार्ग पर यथा शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने की पुरजोर मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *