स्व. जानकी मौर्या की सातवीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों में कंबल वितरण
चकरा/मऊ। स्मृतियों को सच्ची श्रद्धांजलि तब मिलती है, जब उनकी पुण्यतिथि या जयंती पर समाजसेवा के रूप में कुछ सकारात्मक किया जाए। इसी भाव के साथ मऊ जनपद की चकरा क्षेत्र पंचायत की पूर्व सदस्य स्वर्गीय जानकी मौर्या की सातवीं पुण्यतिथि पर एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह आयोजन चकरा स्थित भारतीय जनता पार्टी के ‘केशव सदन’ में स्व. जानकी मौर्या के पुत्र संजय कुमार मौर्य (राष्ट्रीय सचिव – अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा, संयोजक – पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा मऊ) एवं परिवारजनों के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्व. जानकी मौर्या के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए तथा उनकी स्मृति में जरूरतमंदों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगों एवं वृद्धजनों को 30 कंबलों का वितरण किया गया।
कंबल वितरण बिंदु राजभर, प्रभावती गोड़, गुड़िया जायसवाल, संजू पांडे (दिव्यांग), आशा कनौजिया, मुन्नी देवी, माया शर्मा, मनोरमा पांडे, दुलेसरी, संकेशा गोड़, मुन्नी राजभर, योगेंद्र बास सफोर सहित अन्य जरूरतमंदों के बीच किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता संजय कुमार मौर्य ने कहा कि “माँ की पुण्यतिथि पर यह छोटा सा सेवा कार्य कर हम उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। माँ से मिले संस्कार और आशीर्वाद के कारण ही हम समाज के लिए कुछ कर पाने में सक्षम हैं।”
कार्यक्रम में हरिनाथ मौर्य, रमाशंकर मौर्य, कन्हैया मौर्य, डॉ. शिव शंकर पांडे, प्रेमचंद मौर्य, चंद्रशेखर चौहान, विनोद शर्मा, बृजेश मौर्य, सुरेंद्र यादव, जयप्रकाश पांडेय, सिद्धार्थ मौर्य, प्रतीक, पीयूष, पुनीत, कृष्णा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



