लंदन से मऊ आए फुटबाल खिलाड़ी, उनका स्वागत करो
मऊ के दो फुटबाल खिलाड़ी मो0 नदीम एवं आयुष राजभर लंदन में आयोजित आर्सलैन युथ फुटबाल कप के फाइनल मैंच में विजय हासिल करने के उपरान्त अपने गृह जनपद मऊ पहुँचने पर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित सम्मान समारोह में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि गोपाल राय, प्रतिनिधि, सासंद घोसी, एवं विरेन्द्र पाल, एडवोकेट रहे। सर्व प्रथम मुख्य अतिथिगण का स्वागत मुकेश कुमार सब्बरवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी, के द्वारा बुके देकर किया गया। विशिष्ट अतिथि आनन्द सिंह, सचिव, जिला ओलम्पिक संघ, मऊ का स्वागत संजय सिंह, सचिव, जिला हॉंकी, मऊ द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। दोनों खिलाड़ियों को सभी अतिथियों एवं मुकेश कुमार सब्बरवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा माल्यार्पण एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उक्त दोनों खिलाड़ियों के साथ सभी खेल के खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम का संचालन ओमेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, जिला हॉंकी, के द्वारा किया गया एवं मुकेश कुमार सब्बरवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी, के द्वारा सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार राय, कार्यकारी अध्यक्ष, जिला वालीबाल संघ, अयूब, संयुक्त सचिव, जिला ओलम्पिक संघ, मऊ, अखिलेष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, नरेन्द्र राय, एडवोकेट, राज विजय, जिलाध्यक्ष, ब.स.पा. श्रीमती निशी सब्बरवाल, अश्वनी सिंह, डा0 अमित सिंह, हाजी मुनौवर, सचिव, जिला फुटबाल संघ, स्टेडियम के प्रशिक्षक , राजीव कुमार जायसवाल, अवधेश यादव, अखिलेश कुमार खरवार, जैनुल आबदीन, मोईन अली, रीमा यादव, संगीता सिंह, राजेश राजभर, दिवाकर सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
खबर पटना से…





