देवाश्रम के अरुण पाण्डेय बने उच्च न्यायालय इलाहबाद में अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम
मऊ। उत्तर प्रदेश शासन नें अपने शासनादेश संख्या -डी -576 -न्याय -3-2023-19रिट /2017 दिनांक 06 जून 2023 के तहत, मूल रूप से ताजोपुर मऊ निवासी व सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन मऊ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर पाण्डेय के कनिष्ठ सुपुत्र अरुण कुमार पाण्डेय को उच्च न्यायालय इलाहबाद (प्रयागराज ) में बनाया A. G. A. 1(अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम ) पाण्डेय के A. G. A. 1 बनाये जाने का समाचार प्राप्त होते ही जनपद मऊ के नागरिकों में हर्ष की लहर दौड़ गई और बधाईयों का ताँता लग गया ।
बताते चलें कि उ. प्र. सरकार ने अरुण कुमार पाण्डेय को एक वर्ष के अन्दर ही A. G. A. से प्रोन्नत करते हुए फिर से नई जिम्मेदारी A. G. A. 1 के पद पर दी है । श्री पाण्डेय A. G. A. 1 बनने वाले सबसे युवा चेहरों में से एक हैं । श्री पाण्डेय वित्तीय अनियमितावों से संबंधित फ़ौजदारी मामले व कारपोरेट चिटिंग मामलों के जानकर माने जाते हैं । प्रयागराज व कानपुर दंगों में मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सामनें सरकार का पक्ष दृढ़ता से रखने का ही नतीजा है कि सरकार नें इन पर भरोसा जताते हुए मा. उच्च न्यायलय इलाहबाद में ही A. G. A. 1 (अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम ) के पद पर नियुक्त किया है ।
जनपद मऊ के आम नागरिकों सहित देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी. एन. सिंह सहित देवाश्रम के अन्य पदाधिकारीगण सी. ए. अरविन्द बरनवाल, डा. ओ. पी. सिंह, के. के. मिश्रा, डा. आशुतोष राय, अरविन्द सिंह, धीरेन्द्र सिंह, हरीशचंद्र मद्धेशिया, सौरभ मद्धेशिया, अभिषेक खंडेलवाल, संतोष अग्रवाल, श्रीमती हूमैरा खातून, जयराम यादव, श्रीमती पुष्पलता मिश्रा आदि नें हर्षोल्लास सहित उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किये कि श्री पाण्डेय नित नई ऊँचाईयों को स्पर्श करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार का पक्ष पूरी पारदर्शिता और दृढ़ता से मा. उच्च न्यायालय में रखते रहें और पूरे मऊ जनपद सहित देवाश्रम का नाम रोशन करते रहें ।

