विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ ने पौधारोपण कर योगी का जन्मदिन मनाया
मऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर तथा उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त एवं विकास को गति प्रदान करने वाले उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जन्मदिन पर विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ – मऊ द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में पौधरोपण करके एक छोटा प्रयास किया गया। बैठक में सभी लोगों ने किसी उत्सव पर यथासंभव पौधा लगाने, अधिकाधिक जल संरक्षण करने, पॉलिथीन के उपयोग से बचना तथा प्लास्टिक को नहीं जलाना तथा लोगों को जागरूक करने हेतु संकल्प लिया गया, जिसमें मुख्य रुप से डॉ अनिल राय जी, राष्ट्रीय महामंत्री बृजकिशोर पाण्डेय, काशी प्रांत उपाध्यक्षा श्रीमती मधु राय, काशी प्रांत महामंत्री राजेश सिंह, जिलाध्यक्षा श्रीमती दुर्गावती मिश्रा, श्रीमती राधा जायसवाल, श्रीमती सुनीता पाण्डेय तथा श्रीमती आरती गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


