अपना भारत

बनारस में देश की एकता और सद्भाव के लिए पद यात्रा

Pad Yatra for the unity and harmony of the country in Banaras

आज वाराणसी शहर और आसपास के नागरिक समाज की तरफ से शहर और देश के अमन शांति के लिए सद्भावना यात्रा निकाली गई। यह पद यात्रा भारत माता मंदिर से निकल कर भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की कब्र पर दुआ करते हुए कबीर मूल गादी कबीरचौरा मठ में समाप्त हुई। यात्रा में नफरत छोड़ो भारत जोड़ो, नफरत मिटाओ संविधान बचाओ आदि नारे लगाए गए। पद यात्रा की समाप्ति पर सर्व धर्म प्रार्थना की गई।

Pad Yatra for the unity and harmony of the country in Banaras

आयोजकों ने कहा कि यह सांस्कृतिक यात्रा बनारस की साझा संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए निकाली गई और आगे भी इसे चलाया जाएगा। यात्रा के दौरान सद्भावना, एकता, प्रेम से भरपूर गीतों, नारों और पर्चे के माध्यम से नगर के लोगो से अपील की गई कि आपसी प्रेम भाई चारे को नुकसान न होने दे और हिंसा भड़काने वाले किसी प्रचार से प्रभावित न हो। युवाओ को विशेष रूप से सोशल मीडिया और हिंसक प्रदर्शन या उकसाने वाली राजनीति से दूर रहने और झगड़ो विवादों से बचने की अपील की गई। मन्दिर मस्जिद के विवाद को भारत के संविधान की भावना और कानूनों के दायरे में हल करने के लिए राजनैतिक समझ और जिम्मेदारी दिखाने की भी मांग की गई। प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने सांस्कृतिक गीत गाए।

Pad Yatra for the unity and harmony of the country in Banaras

आज की यात्रा में मुख्य रूप से प्रेरणा कला मंच के साथी मुकेश, सन्दीप, सच्चिदानंद, सुजीत, अजय, साझा संस्कृति मंच से इंदु, जैक से धनजंय त्रिपाठी, अभिषेक, रोटी बैंक से आदिल ,सिटीजन फ़ॉर डेमोक्रेसी से जागृति राही, स्वराज इंडिया से सतीश जी, किसान मोर्चा से राम जनम जी, रिदम से डॉ अनूप , क्लाइमेट एजेंडा से रवि, आशा से प्रदीप और समाजवादी समागम से अरुण श्रीवास्तव शामिल हुए। यात्रा के अंत में हुई सर्व धर्म प्रार्थना में कबीर मठ में सन्त विवेक दास जी तमाम श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *