अपना जिला

गैंगेस्टर कोर्ट ने मुख्तार सहित तीन को जेल से किया तलब

Gangster court summoned three including Mukhtar from jail


मऊ । अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नं 1/ एम पी एम एल ए की विशेष अदालत के न्यायाधीश दिनेश चौरसिया ने मुख्तार अंसारी को बांदा जेल व सलीम को बाराबंकी तथा अनवर सहजानंद को गाजीपुर जेल से आरोप निर्धारित करने हेतु उनकी सुरक्षा व्यवस्था के अदालत में व्यक्तिगत रुप से 15 सितम्बर को उपस्थित करने का आदेश दिया ।उक्त आरोपियों की थाना दक्षिण टोला के फर्जी असलहा लाइसेंस मामले के आधार पर लगे गैंगस्टर मुकदमे में विडियो कान्फ्रेसिग से बांदा जेल, बाराबंकी व गाजीपुर जेल से पेशी करायी ।

Gangster court summoned three including Mukhtar from jail

सुनवाई के बाद न्यायालय ने आदेशित किया कि आरोप बनाने के लिए आरोपी मुख्तार, सलीम व अनवर सहजाद को उचित सुरक्षा के बीच न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें जिससे आरोप बनाया जा सके ।आदेश की कॉपी वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार बांदा ,बाराबंकी व गाजीपुर को भेजी जाय । ज्ञातब्य है कि दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के पते पर आधा दर्जन लोगों को विधायक रहते मुख्तार अंसारी ने अपने लेटर पैड पर असलहा लाइसेंस हेतु संस्तुति की थी ।,जिसपर लाइसेंस जारी हुआ था । बाद में जांच में सभी के पते फर्जी पाए गए। इस मामले में मुख्तार अंसारी सहित सभी आधा दर्जन आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया था। न्यायालय ने इस मामले में अगली तारीख 15 सितम्बर नियत की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *