अपना जिला

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद वीर अक्षैवर राजभर की पत्नी सम्मानित

‌मऊ। आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुंशीपुरा शहीद द्वार पर शहीद वीर अक्षैवर राजभर की पत्नी सुग्गी देवी, भाजपा के नगर अध्यक्ष मयंक मद्धेशिया व पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा झंडारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के बाद शहीद वीर अक्षैवर राजभर की पत्नि को मंयक मद्धेशिया व संतोष वर्मा द्वारा झंडा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सभासद सुनीता गुप्ता, सोमारी देवी, प्रभावित देवी उर्मिला व अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर शहीद वीर सपूत की पत्नी को सम्मानित किया। जिसमें मुख्य रूप से दीपू चौरसिया नगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता मनीष गुप्ता विनय गिहार विशाल चौहान मनीष गांधी रवि शर्मा अखंड सिंह बृज मोहन गुप्ता जी संजय शर्मा मनीष शर्मा हरिनाथ राजभर पवन वर्मा विनोद राजभर मुन्ना राजभर मोनू मनोज गुप्ता राजकुमार गया कनौजिया मनोज वर्मा गुड्डू अशोक शर्मा दिनेश मोनू लखन टिल्ठू समस्त गणमान्य मोहल्ले वासी समस्त कार्यकर्ता गण की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *