अपना जिला

मऊ में बुल्डोजर पर निकला भव्य तिरंगा यात्रा

अमिला/मऊ। देश में आजादी का अमृत महोत्सव को लोग अलग अलग तरीके से पूरे उत्साह और जोश के साथ मना रहे हैं। इसी क्रम में मऊ जनपद के अमिला नगर में रविवार को बुलडोजर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व सैनिक नीरज राय के नेतृत्व में सैकडों बाइको व बुलडोजर पर सवार युवा पूरे जोश व उत्साह के साथ देश के मान सम्मान व स्वभिमान के लिये हाथों में तिरंगा ले अमिला नगर क्षेत्र में भ्रमण किए। अमिला हनुमान मंदिर से शुरू हो बुलडोजर पर भव्य तिरंगा यात्रा नगर क्षेत्र में जगह जगह पर कौतूहल बना रहा। देश के प्रति प्रेम व बुलडोजर पर हाथों में तिरंगा ले युवाओं ने भारत माता की जय,बंदे मातरम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंज रहा था। वहीं बुलडोजर पर भव्य तिरंगा यात्रा देखने के लिये भारी संख्या में लोग देखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *