अपना जिला

मऊ! पिता के लाइसेंसी बंदूक से 16 साल की बेटी ने खुद को मारी गोली, मौत

@पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन ।स्थानीय थाना क्षेत्र के तेनुवा में 16 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा अपने ही पिता के लाइसेंसी बंदूक से शनिवार देर रात करीब 9.30 पर अपने कमरे में माथे पर गोली मार कर अपनी इह लीला समाप्त कर लिया । सूचना के बाद महिला आरक्षियो के साथ मौके पर पहुंचे सीओ अभय सिंह व प्रभारी निरीक्षक शौरभ राय शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।तथा घटना के कारणों को पता लगाने के लिए जांच पड़ताल में जुटे हुए है । 16 वर्षीय खुशी पाण्डेय पुत्री राजेश पाण्डेय शनिवार को अपने मां के साथ भोजन बनाने में सहयोग के बाद करीब 9.30 पर दरवाजे के बाहर आराम कर रहें पिता राजेश पाण्डेय को मां भोजन देने चलीं गई । खुशी मां से पढ़ने की बात कहते हुए अपने कमरे में चलीं गई । तब तक बाहर फायरिंग की आवाज़ सुनाई दिया । तो माता पिता दोनों खुशी के कमरे के तरफ भागे तो कमरा बंद था ।अनहोनी को भांप परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया तथा अंदर का नजारा देख पैर तले जमी खिसक गई । खुशी जमीन पर खुन से लथपथ पड़ी हुई थी गोली माथे को भेदते हुए बाहर निकल गई थी । यह देख परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे । घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे सीओ अभय सिंह व प्रभारी निरीक्षण शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।तथा लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षण शौरभ राय का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *