बात सेहत की

स्कूल से लेकर घाट तक योग ही योग

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाराणसी में चारों तरफ योग कार्यक्रमों की धूम रही। वाराणसी के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं के कर्मचारी उपस्थित हुए और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही सभी विद्यालयों पार्को आदि पर आम जनमानस छात्र शिक्षक आदि को योगासन करते हुए देखा गया।

विगत 2 वर्षों से कोविड महामारी के कारण किसी भी प्रकार के कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाए थे जिसके पश्चात इस वर्ष योग दिवस पर पूरे देश में व्यापक रूप से बृहद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें खड़े होकर, बैठ कर तथा लेट कर होने वाले आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योगासनों के महत्व व लाभ से लोगो को अवगत कराया गया।

शिक्षा संकुल ज्योति प्रकाश ने बताया कि बनारस के घाटो पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा राकेश सिंह के अगुवाई मे लगभग दो हजार शिक्षको ने योगाभ्यास किया जिसमें महिला शिक्षिका तथा पुरुष शिक्षक मौजूद रहे। सभी शिक्षकों को टी-शर्ट तथा लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया। योगासन के पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय, अभय कुमार सिंह, शिक्षक संकुल ज्योति प्रकाश, पवन सिंह, अनिल सिंह, अजीत सिंह, सरोज यादव, अरुण पांडे, संजय सिंह, चिराग अंसारी, चंदन आदि लोग सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *